बुलंदी-ज़ज्बात-ए-कलम के माध्यम से अम्बिका आई हॉस्पिटल काशीपुर मिस्सरवाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व आस-पास के कुछ वरिष्ठ स्वरों ने काव्य पाठ किया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. युनूस चौधरी रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखण्ड के युवा कवि विवेक बादल बाज़पुरी ने किया।
कार्यक्रम में किसानों की व्यस्था सहित महिला शसक्तीकरण और युवाओं को प्रेरित करने वाली रचनाये पढ़ी गई। शहर के ओज कवि अनिल सारस्वत ने देश भक्ति की कविता पढ़कर तालियां बटोरी तो वही अंशिका जैन ने नारी शशक्तिकरण पर कविता पढ़कर माहौल बनाया। कैलाश चन्द्र के गीत ख़ूब चले साथ ही वरिष्ठ कवि शेष कुमार सितारा, अदिति पाल, अनुश्री भारद्वाज, अभिषेक मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा, पूनम रावत, पोयम बिष्ट, रामरतन सक्सेना आदि रचनाकारों की रचना ने रँग जमाया। कार्यक्रम का संयोजन शहर के उभरते कवि शादाब कमाल ने किया।
बुलंदी जज़्बात-ए-कलम के संस्थापक उत्तराखंड के युवा कवि विवेक बादल बाज़पुरी है जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मानों सहित दूरदर्शन, आकाशवाणी सहित अनेको बड़े मंचो से काव्य पाठ कर चुके हैं।
बादल बाज़पुरी ने बुलंदी साहित्यिक संस्था नवोदित कलमकारों के उत्थान के लिये बनाई है जिसके माध्यम से वो साहित्य लेखन करने वाले नवोदित कलमकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं।