सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के डॉ भास्कर चौधरी का दोहा कतर में व्याख्यान

 

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डॉ.

भास्कर चौधरी द्वारा दोहा (कतर) के एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शिक्षण संस्थान में व्याख्यान दिया गया। नई दिल्ली स्थित वाणिज्य मंत्रालय के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में गणित एवं विज्ञान शिक्षण की आधुनिकतम शिक्षण विधियों एवं मूल्यांकन की तकनीकयों पर उन्होंने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर जारी शोध एवं 21वीं सदी के अनुरूप बदलती कक्षाओं में अध्यापकों को भी आधुनिकतम बनना होगा। चर्चा परिचर्चा में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में डॉ भास्कर ने गणित व विज्ञान शिक्षण के कई बिंदुओं पर वार्ता की। बता दें की देश के प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त डॉ भास्कर द्वारा पूर्व में भी राष्ट्रीय स्तर पर कई गोष्ठियों में व्याख्यान दिए गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर एस. एस. जे. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एन. एस. भंडारी एवं अन्य प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।