उत्तराखंड : आइये जानें राज्य की टॉप 10 खबरें फटाफट से

1. उत्तराखंड के डिजीपी अनिल रतूड़ी हुए सेवानिवृत्त,आईपीएस अशोक कुमार संभालेंगे कार्यभार।

2. उत्तराखंड सरकार ने जरुरत पड़ने पर कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए दी सभी जिलाधिकारियों को कर्फ्यू लगाने की अनुमति।

3. आज उत्तराखंड मे कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिले अल्मोड़ा मे कसार सड़क हादसे मे 2 की मौत, 8 घायल हुए जबकि जैंती अल्मोड़ा मे वाहन 100 मीटर खाई मे जा गिरा। जिसमे 2 लोग की मौत और 2 लोग घायल है।तो वहीँ कांशीपुर मे तेज रफ़्तार कार पेड़ से टकराई जिसमे होटल कर्मचारी की मौत, 2 लोग घायल है।

4. उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह एक दिसंबर को लोकसभा के महासचिव का पद ग्रहण करेंगे। वह वर्तमान महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो रही हैं। पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की छवि एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी की रही है। उनकी देखरेख में ही केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और ऑल वेदर रोड का कार्य का शुभारंभ किया गया।

5. दूसरे राज्यों से लौटने वाली रोडवेज बसें सवारियों को तय स्टेशन पर ही उतारेंगी। किसी को भी बीच रास्ते में नहीं उतारा जाएगा। रोडवेज ने यह निर्णय कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए किया है। जीएम ऑपरेशन दीपक जैन के अनुसार, इससे दूसरे राज्यों से आने वालों का रजिस्ट्रेशन व जांच करना आसान होगा। दिल्ली समेत अन्य राज्यों से आने वाली सभी बसों पर यह आदेश लागू होगा।

6. एसओजी व लमगड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3 चरस तस्करों को ​गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों से कुल 4 लाख से अधिक कीमत की अवैध चरस बरामद हुई है। अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

7. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की बड़ी खेल हस्ती अंतराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धर्म चन्द का निधन। निधन का समाचार मिलते ही जिले के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। खिलाडिय़ों के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।

8. हरिद्वार ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज की स्मृति में बनेगा समाधि मंदिर, शिलान्यास।

9. आज कोरोना के 455 मामले सामने आये। कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 5,059 के पार हो चुकी है। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74,795 हो गया है। प्रदेश में कोरोना से 1231 की मृत्यु हो चुकी है।

10. वन विभाग ने की अनूठी पहल रामनगर मे रेंग कर चलने वाले जानवरो के लिए बनाया इको ब्रिज।