कसार देवी में मैक्स गिरी खाई में, 2 की मौत, देखें पूरी खबर

आज बागेश्वर से अल्मोड़ा की तरफ आ रही एक मैक्स जीप कसार देवी में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 2 की मौत हो गई है और 8 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा चालक को भी चोटें आई हैं। घायलों को यहां अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ले जाया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार, आज सुबह बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए मैक्स संख्या UK 05 TA 1339 निकली। अल्मोड़ा पहुंचने से पहले ही कसार देवी में गाड़ी अचानक खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे में ताकुला निवासी किशन राम और बागेश्वर निवासी महिला रेखा भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मैक्स चालक हल्द्वानी निवासी अनिल कुमार पुत्र राम अवतार पुलिस की गिरफ्त में है।