रिपोर्ट – आरती बिष्ट
आज सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की जयंती गुरु परब है। उनका जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था।
नानक ने सिख धर्म में हिन्दू और इस्लाम दोनों की अच्छाइयों को शामिल किया। हालांकि सिख धर्म हिन्दू और इस्लाम का महज संकलन नहीं है।
गुरु नानक एक मौलिक आध्यात्मिक विचारक थे। उन्होंने अपने विचारों को ख़ास कविताई शैली में प्रस्तुत किया। यही शैली सिखों के धर्मग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब की भी है।
सिख परंपराओं और जन्म सखियों में उनके बारे काफ़ी जानकारियां हैं। गुरु नानक के अहम उपदेश भी हम तक जन्म सखियों के ज़रिए ही पहुंचे हैं।