पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलखवाल बने उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के पूर्व जिलाअध्यक्ष गोविंद पिल्खवाल को उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने पर आज कार्यकर्ताओ में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। गोविंद अल्मोड़ा भाजपा के दो बार ज़िलाअध्यक्ष रह चुके है। उनके लम्बे अनुभवों का लाभ चाय विकास बोर्ड को मिलेगा।

उनको राज्य मंत्री का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओ में आज काफी हर्ष और जोश देखने को मिला। कार्यकर्ताओ ने गोविंद पिलखवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

बधाई देने वालो में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू), भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, कृष्णा सिंह, धर्मेंद्र बिष्ट, भुवन वर्मा, पंकज भाकुनी, गजराज नारायण सिंह, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मेहता, वीरेंद्र जीना, मनोज साही, मनोज जोशी, अतुल पांडे, विनय तिवारी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।