स्टाफ नर्स भर्ती प्रक्रिया में राज्य सरकार द्वारा लगाये गये मानकों के विरोध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे रात भर उपवास पर बैठे रहे। दोनो नेताओं के साथ कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी रात भर बैठे रहे। आज सुबह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल ने जूस पिलाकर उनका उपवास तोड़ा।
प्रकाश जोशी के साथ कड़ाके की ठण्ड में रातभर कांंग्रेसजन और यूथ कांंग्रेस कार्यकर्ता भी बैठे रहे। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट में नर्सिग भर्ती के मानकों में बदलाव किए जाने संबंधी निर्देशों के बाद राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने बुधवार सुबह अपना उपवास समाप्त किया। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल एवं पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने उन्हें जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि पहले उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए नौकरियां नहीं निकल रहीं हैं और जब रोजगार के दरवाजे खुल भी रहे हैं तो उनके मानक ऐसे हैं कि बेरोजगार खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। नर्सिंग भर्ती के अटपटे मानकों के विरोध में कांंग्रेसजनों ने लगातार ज्ञापन दिये तथा अल्मोड़ा में कांंग्रेसजन उपवास पर बैठे। यदि आगामी कैबिनेट में मुख्यमंत्री के कथनानुसार नर्सिंग भर्ती में अटपटे नियमों को समाप्त कर दिया जाता है तो यह कांंग्रेस की जीत के साथ साथ ही उत्तराखंड के युवाओं की भी जीत होगी।
इस मौके पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, उपनेता प्रतिपक्ष करन मेहरा, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी आदि ने भी उनको समर्थन देते हुए उनके साथ बैठे। इसके अलावा उपवास कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पारितोष जोशी, भूपेन्द्र भोज, दीप सिंह डांगी, निर्मल रावत, रंजीत दास, कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख कोटाबाग कुलदीप तड़ियाल, नीरज तिवारी, वरूण प्रताप सिंह, अरविन्द रौतेला, जितेन्द्र अधिकारी, यूथ कांंग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पाण्डेय, राहुल अधिकारी, पुनीत प्रभात, जगदीश पाण्डे, हर्ष सिंह, शरद साह, जीवन अधिकारी, कमलेश देव, बाल विक्रम सिंह रावत, दीपेश काण्डपाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पाण्डेय, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्मल रावत, विधानसभा अध्यक्ष धीरेन्द्र गैलाकोटी, हिमांशु रावत, प्रदीप बिष्ट,महेश काण्डपाल, अमर बिष्ट, संजीव कर्मयाल, नवल बिष्ट, मनोज पाण्डेय, मोहन सिंह देवली आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।