देश में कोरोना के 1 करोड़ से अधिक मरीज स्वस्थ्य हुए, जानें देश और उत्तराखंड में क्या है कोरोना का हाल?

देश विदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन तेजी बढ़ रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। अब देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 1 करोड़ 3 लाख 95 हजार के पार हो गया है। जिसमें से लगभग 1 करोड़ 16 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2 लाख 25 हजार से अधिक लोग अभी भी संक्रमित है। इसी के साथ मृत्यु का आंकड़ा 1 लाख 50 हजार से अधिक हो गया है। इसके अलावा देश में कुल 17 करोड़ 84 लाख से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।

उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड में कोविड-19 के कुल संक्रमित लोगों की संख्या 92,593 हो गई है। जिसमें से 86,298 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों कि संख्या 3,515 है। इसके अलावा 1,549 लोगो की प्रदेश में कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कुल 18 लाख 60 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं।