प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत का सोमेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखण्ड बंशीधर भगत द्वारा 70 विधानसभाओं में ”कार्यकर्ता संवाद” के तहत आज सोमेश्वर विधानसभा में भगवान सोमनाथ जी की पावन स्थली सोमेश्वर में पहुंचने पर अपने युवा मोर्चा से लेकर महिला मोर्चा द्वारा अपने पारम्परिक परिधान में दिव्य व भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन भाजपा, भाजयुमो ओर महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मिला।

इस मौके पर उनके साथ में प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, राज्य मंत्री तरुण बंसल, मीडिया प्रभारी कुमाऊं उमेश शर्मा भी उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सचिव लाल सिंह बजेठा, ताकुला प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट व प्रकाश सिंह भण्डारी समेत दर्जनों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक सोमेश्वर रेखा आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रवि रौतेला और महेश नयाल भी उपस्थित रहे।