विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा द्वारा मकर संक्रांति उत्सव 2021 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उनके द्वारा दो नाटकों का आयोजन किया गया है। जिसका मंचन उदय शंकर नाटय अकादमी फलसीमा अल्मोड़ा में किया जाना है। यह उत्सव 2 दिनों का है, जिसमे पहले दिन यानी 9 जनवरी को भाना गंगनाथ नाटक का मंचन होना है तथा दूसरे दिन यानी 10 जनवरी को जियारानी नाटक का मंचन होना है।
विहान संस्था बड़े हर्ष के साथ इस उत्सव को मनाने जा रहा है। इस उत्सव के माध्यम से विहान संस्था यह संदेश दे रही है कि पिछले 8 महीनों से जो कलाकार बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। उन कलाकारों को उनके कला के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। पूर्व में भी विहान संस्था निरंतर कला के क्षेत्र में कार्य करते हुए आयी है।
इस संस्था से ममता वाणी, प्रदीप कुमार, देवेंद्र भट्ट, निशा मेहरा, दिव्यांशु चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह मेहरा, उमा शंकर, इंद्र गोश्वामी, शुभांकर, नरेश बिष्ट, संदीप नयाल, ध्रुव टम्टा, भावना, रितिका, चित्रा मिश्रा, मन मोहन चौधरी, युसुफ तिवारी, पुष्कर मेर, अरसत खान, संतोष कुमार, शेखर सिजवाली, हेमा जोशी, रेनु, अमित बुधौरी, राहुल जोशी, धीरज रावत, राहुल ठाकुर, दिव्या जोशी आदि रंगकर्मी जुड़े हुए है।
इसका लाइव प्रसारण पहाड़ एक्सप्रेस के फेसबुक पेज से भी होगा।
पहाड़ एक्सप्रेस फेसबुक पेज का लिंक – https://www.facebook.com/Pahad-Express-107514741026628/