सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी के साथ एम ओ यू किया

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने अस्तित्व में आते ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एम ओ यू की दिशा में भी काम करना प्रारम्भ कर दिया है। कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी एक्शन मूड में दिखाई दे रहे है। आयुर्वेद विश्वविद्यलय से एम ओ यू कर विश्वविद्यालय के खाते में एक नई उपलब्धि को जोड़ दिया है।कुलपति प्रो. एन. एस. भंडारी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंच कर वहाँ के कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी के आयुर्वेद विश्वविद्यालय के साथ एम ओ यू किया। एम ओ यू होने से योग विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, जंतु विज्ञान विभाग के शिक्षकों के साथ ही शोध छात्र व छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। दोनों विश्वविद्यालयों के बीच हुए करार से दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोध छात्र, बैज्ञानिक व रिसर्च फेलो लाभ लेंगे। यह एम ओ यू दोनों विश्वविद्यालय आपसी सहमति के आधार पर शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में ज्ञान का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। दोनों विश्वविद्यालय छात्रों से संबंधित परियोजनाओं को प्रायोजित करेंगे। संयुक्त रूप से संगोष्ठी एवम सेमिनारों का आयोजन करेंगे। दोनों विश्वविद्यालय के छात्र एक -दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। योग, मर्म चिकित्सा पारम्परिक ओषधियों, हर्बल औषधीय पौधे, जैव चिकित्सकीय विज्ञान चिकित्सकीय अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं अन्य राष्ट्रीय महत्व के क्षेत्रों में आपस मे आदान-प्रदान किया जा सकेगा।इसके साथ ही सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षक आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के सह -निर्देशक बन सकेंगे व आयुर्वेद विश्वविद्यालय के शिक्षक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के सह -निर्देशक होंगे। दोनों विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र एक-दूसरे विश्वविद्यालयों की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इस एम ओ यू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालय स्वतंत्र रूप से अपनी परियोजनाओं को पूर्ण कर सकेंगे।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन एस भंडारी ने कहा कि शीघ्र ही मर्म चिकित्सा के अंतराष्ट्रीय चिकित्सक व आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुनील कुमार जोशी योग विज्ञान विभाग में मर्म चिकित्सा व आयुर्वेद से जुड़े पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ किये जायेंगे। इस दौरान कुलपति प्रो एन एस भंडारी ने आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पंचगव्य चिकित्सा केंद्र का भ्रमण कर उसके कार्यो की जानकारी प्राप्त की। कुलपति प्रो एन एस भंडारी ने बताया कि शीघ्र ही अनेक संस्थानों व विश्वविद्यालयों के साथ एम ओ यू किये जायेंगे। इस दौरान दोनों कुलपतियों ने एम ओ यू में हस्ताक्षर किए। इस दौरान डॉ डी के सेमवाल, डॉ आशुतोष चौहान, डॉ डी एस बिष्ट, चंद्रमोहन पैन्यूली, डॉ नवीन भट्ट आदि उपस्थित रहे।