“अंग्रेजी मीडियम वाली हिंदी” – विश्व हिंदी दिवस पर दीप प्रकाश माही द्वारा लिखी स्वरचित कविता….

तुम्हे आती होगी शर्म हिंदी बोलने में
हमे गर्व होता है..!

तुम्हे आती होगी फर्राटेदार English बोलनी
हमें तो हिंदी में ही Swag आने वाला हुआ..!

तुम्हे English में लिखना-पढ़ना Culture लगता होगा
हमे तो हिंदी में ही Touch आने वाला हुआ..!

बचपन में English Medium में पढ़े जरूर हुए
लेकिन असल मजा हिंदी मीडियम में आने वाला हुआ..!

तब से अब तक जो कुछ भी सीखा
हिंदी मीडियम ने ही सिखाया हुआ.!

English मीडियम ने सिर्फ रटाया हुआ
ना जाने किस किस फॉर्म में फंसाया हुआ..!

कभी लगता है जहां दुनिया Morden बनने की जुगत में है
हम हिंदी को इस दौड़ में कही खो ना दें..!

तो फिर क्यों हम दुनिया के पीछे भागे
हिंदी से ही कुछ ऐसा करे कि दुनियां हमारे पीछे भागे..!

दीप प्रकाश “माही”

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं❣️✌️🏻