ABVP अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद के 158 वीं जयंती के शुभ अवसर पर चौघानपाटा से सोबन सिंह जीना परिसर तक शोभा यात्रा का आयोजन

ABVP अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद के 158 वीं जयंती के शुभ अवसर पर चौघानपाटा से सोबन सिंह जीना परिसर तक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। शोभा यात्रा से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमुद उपाध्याय का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

शोभा यात्रा में विभाग संयोजक देवाशीष धानिक, जिला संयोजक कमल नेगी, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती, नगर मंत्री पंकज बोरा, मनवीर नेगी, परिसर अध्यक्ष देवेश बिनवाल,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आशीष जोशी, निशा बिष्ट, अंजलि बिष्ट, वरुण कपकोटी, विकास पोखरिया, राहुल कनवाल,सचिन बोरा, सार्थक साह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।