स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा कवयित्री मानसी जोशी की स्वरचित कविता।।

महापुरुषों से सीख लेकर,
जीवन में बढ़ता जाता है,
महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर,
वो ही राष्ट्र का गौरव बन जाता है।

स्वामी विवेकानंद के विचारों से,
जो युवा जीवन लक्ष्य तय कर लेता है,
आत्मविश्वास से परिपूर्ण होकर,
आज का युवा आगे बढ़ता जाता है।।

दूसरों की भलाई करके,
समाज में जो आगे बढ़ता है,
स्वामी विवेकानन्द के ज्ञान से
आज का युवा आगे बढ़ता जाता है।।

वेदांत का पाठ पढ़कर,
अध्यात्म से जो आगे बढ़ता है,
स्वामी विवेकानंद से शिक्षा लेकर,
आज का युवा आगे बढ़ता जाता है।।

प्रेम भाव की शिक्षा देकर,
नवजागरण की चेतना जगाकर,
स्वामी विवेकानंद को आदर्श मानकर
आज का युवा आगे बढ़ता जाता है।
आज का युवा आगे बढ़ता जाता है।।

-मानसी जोशी