उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का एलान किया है। आज से उत्तराखंड में रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।
सभी डिपो में पहली बस सेवा से ही हड़ताल का एलान किया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि परिवहन निगम ने कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है। इसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित कई तरह की मांगें उठाई गई हैं।