आप ने लगाई अल्मोड़ा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति की प्रदर्शनी, जब दिल्ली के स्कूलों की कायापलट हो सकती है तो यहां के स्कूलों की क्यों नहीं – आप कार्यकर्ता और वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक आनन्द सिह बिष्ट

आज चौघानपाटा में अल्मोड़ा के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति की एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके लिए आम आदमी पार्टी द्वारा जनता से अपील की गई थी कि क्षेत्र के स्कूलों की फोटो भेजें। जिसमे जनता द्वारा अनेक स्कूलों की फोटो भेजी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से जिले के स्कूलों की सही तस्वीर जनता के सामने रखी गयी। आप ने कहा कि पूर्व में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया द्वारा उत्तराखण्ड सरकार के कुछ नेताओं से शिक्षा एवं स्कूलों की स्थिति पर सवाल पुछने पर सभी नेता लाजबाब हो गए और भाग गए, बाद में प्रदेश के शिक्षामंत्री अरविंद पाण्डे ये कहा गया कि उत्तराखंड के स्कूल सर्वश्रेष्ठ है, तब जनता द्वारा फोटो मंगवाने पर जनता द्वारा सरकार को स्कूलों की सही स्थिति से अवगत करवाया गया। जिसमें पाया गया कुछ स्कूलों की छत टूट गयी है, कुछ की दीवारें जर्जर अवस्था मे है, अनेक स्कूलों में शौचालयों की स्थिति भी बत्तर बनी हुई है, इसके बावजूद हमारे शिक्षक शिक्षिकाएं अर्पण कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उन सभी शिक्षकों को सलाम करती है जो ऐसी बदहाल व्यवस्था के बाद भी पूरी मेहनत से योगदान दे रहे है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने उत्तराखण्ड के स्कूलों की इस स्थिति की घोर निंदा की ओर कहा कि प्रदेश की सभी सरकारें, 20 सालो में शिक्षा के स्तर और विद्यालयों में मूलभूत सुविधायें प्रदान करने में पूर्णतया विफल रही हैं, जो की सभी के लिए शर्म की बात है।
वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षक आनन्द सिह बिष्ट ने उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों की घटती संख्या पर सवाल खड़ें किये। वहीं जब दिल्ली की सरकार 5 सालो में सरकारी स्कूलों की काया पलट कर सकती है, तो हमारे उत्तराखंड के स्कूलों को ठीक क्यो नही किया जा सकता?

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, एन एल साह, संजय पाण्डे, अखिलेश टम्टा, मनोज गुप्ता, रोहित सिंह, नीरज सिंह, दयाकिशन कांडपाल, दीप चंद्र लोहनी, खलील अहमद, भुवन जोशी, आशीष जोशी, नलिन लोहनी, प्रकाश कांडपाल, सुमित टम्ट, दानिश कुरैसी, सुधीर, नवीन चन्द्र, रितेश कुमार, दर्शन जोशी आदि मौजूद रहे।