उत्तराखंड :आइये फटाफट से जाने आज की दस बड़ी खबरें।

1.उत्तराखंड के पुलिस महकमे में एक बार फिर से हुआ बड़ा बदलाव ह। शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों के कप्तान बदल गए। कुछ अफसरों का तबादला हुआ है, तो कुछ को नई जिम्मेदारी मिली है। महकमे में हुए व्यापक फेरबदल के तहत नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार आईजी अमित कुमार सिन्हा को पुलिस मॉर्डनाईजेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा आईपीएस पंकज भट्ट को अल्मोड़ा की कमान सौंपी गई है।

2.उत्तराखंड राज्य में ही एशिया के 2 सबसे बड़े डैम जल्द ही देखने को मिलेंगे। टिहरी बांध के बाद अब एशिया के अंदर दूसरी सबसे बड़ी बांध परियोजना किशाऊ के लिए जल्द ही सर्वेक्षण किया जाएगा। यह बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध होगा और इसमें 6 राज्यों के बीच में एग्रीमेंट किया जाएगा।

3.कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कहा कि ‘100 डेज इन हेवन’ नाम के शो की मेजबानी दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन करेंगे, जिसका प्रसारण कई टीवी समाचार और मनोरंजन चैनलों पर किया जाएगा।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक तरह का विज्ञापन अभियान होगा।

4.शनिवार को उत्तराखंड में कोविड 19 टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दूंन अस्पताल के नए ओ पीडी ब्लॉक में इस अभियान की शुरुआत की। आज 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। सबसे पहले दूंन अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट शैलेन्द्र द्विवेदी को कोविड 19 टीका लगाया गया।

5.अल्मोड़ा, माह जनवरी में टीकाकरण अभियान हेतु जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों का प्रस्तावित टीकाकरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिसमें 2973 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगेगी।

6.पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिथौरागढ़ पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण जिला है। पिथौरागढ़ से देहरादून और दिल्ली के लिए अति शीघ्र बीस सीटर विमान सेवा प्रारंभ होने वाली है। जिसके लिए शासन स्तर प्रयास जारी है।

7.पहाड़ी इलाकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है और इसका श्रेय चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी को जाता है। यहां के दो विभागों के प्रोफेसरों ने एक सेंसर तैयार किया है जो बता देगा कि पहाड़ से पत्थर गिरने वाला है। यह चेतावनी कुछ घंटे पहले मिल जाएगी, जिससे जनहानि को टाला जा सकेगा।

8..भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा इंटेल इंडिया के सरकारी स्कूलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘रिस्पॉसिबल एआई फॉर यूथ’ यानी युवाओं के लिए जिम्मेदार कृत्रिम विद्वता’ कार्यक्रम में जिला मुख्यालय नैनीताल के तीन छात्रों ने देश के शीर्ष 125 चुने गए बच्चों में स्थान बनाया है। वहीं पूरे उत्तराखंड राज्य से इस कार्यक्रम में कुल सात बच्चों का चयन हुआ है।

9.आज कोरोना के मामले 226सामने आये ।जबकि कोरोना से 4लोगो की मृत्यु हुई ।अब राज्य मे कोरोना का आंकड़ा 94,691 हो गया है।
जबकि राज्य मे कूल एक्टिव केस2,349 है।89,454 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

10.केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के संगणक (कंप्यूटर) शिक्षक गौरव मिश्रा ने एक सूर्य गणितीय पंचांग सॉफ्टवेयर का निर्माण किया है। इस सॉफ्टवेयर का मकर संक्रांति के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में लोकार्पण किया गया। शिक्षक की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस प्रक्रिया से पंचांग गणित की प्रक्रिया को आसानी से समझा जा सकता है।