प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू किया, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा टिकाकरण अभियान है। आज दिल्ली एम्स में मनीष कुमार नामक सफाई कर्मचारी को कोविड -19 का देश का पहला टीका लगाया गया। इस दौरान वहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी मौजुद रहे। इसके बाद दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी कोविड -19 का टीका लगाया। आज सभी राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 3006 जगहों पर 3 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी।