आज दिनांक 20 जनवरी 2021 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रांगण में शीतलहर के मध्य असहाय/जरूरतमंद/ गरीबजनों को कंबल वितरण किए गए। सोसाइटी द्वारा 100 लोगों को कंबल प्रदान किए। उक्त स्थल पर चेयरमैन रेडक्रॉस, संरक्षक रेडक्रॉस, पदाधिकारी रेडक्रॉस अल्मोड़ा/जनसेवकों/सदस्यों सहित प्रशासन की भी सहभागिता रही। रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा ने निर्णय लिया है कि जिला मुख्यालय में कम्बल वितरण के बाद विभिन्न ब्लॉकों में वितरण का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा।
इस अवसर पर SDM सीमा विश्वकर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, किशन गुरुरानी, त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, रवि रौतेला, रीता दुर्गापाल, केवल सती, गिरीश धवन, हेमलता भट्ट, मनीष जोशी, मनी नमन, डा जे. सी. दुर्गापाल आदि शामिल रहे।