यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा पाचवे दिन बुधवार को कर्बला, माल रोड, बावन सीढ़ी में हस्ताक्षर अभियान दो भागों में चलाया गया। अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतयेश पांडे, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नाज्जोंन, दीपक वर्मा, पवन साह, महासचिव मयंक बिष्ट, मनोज वर्मा, नरेंद्र कुमार विक्की आदि व्यापारी उपस्थित थे।
आज 200 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यापार मंडल को दिया अभी तक 1600 व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपना सहयोग दिया है। व्यापार मंडल ने कहा कि अभी 1400 व्यापारियों को हस्ताक्षर अभियान में जोड़ना बाकी है, आगे यह अभियान और तेज होगा।