प्रतिष्ठित व्यापारी और रंगमंच के कलाकार, नगर व्यापार मंडल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी गोपाल सिंह चम्याल की माता का देहांत उनके निवास स्थान गोलना कराडिया में आज प्रातः काल 6 बजे हुआ। उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से जागेश्वर घाट को प्रस्थान की। व्यापार मंडल ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवारजनों को यह दुख सहने की क्षमता प्रदान करें। इसके अलावा आज प्रात 7.30 बजे सम्मानित वरिष्ठ व्यापारी मुमताज गारमेंट के मालिक मुमताज खान का आकस्मिक निधन अल्मोड़ा हस्पिटल में हुआ। वह 70 वर्ष के थे। व्यापार मंडल ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, राजेंद्र प्रसाद, प्रतेष पांडेय, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जोन, पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, मनोज अरोड़ा, दीपक वर्मा, मुमताज कश्मीरी, मनीष जोशी, दर्शन रावत, मोहसिन सिद्दीकी, मोहसिन खान, दीप सिंह दांगी, वकुल साह, अभय साह, भुवन वर्मा आदि व्यापारी उपस्थित थे।