लोकगायक गोपाल चम्याल की माता के निधन पर राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने जताया शोक 

लोकगायक गोपाल चम्याल की माता के निधन पर राष्ट्रीय जन सेवा समिति ने शोक वयक्त किया। शुक्रवार को लोकगायक गोपाल चम्याल की माता जी का देहांत हो गया, जो 72 वर्ष की थी। राष्ट्रीय जन सेवा समिति अल्मोड़ा इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करता है और दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।
शोक व्यक्त करने में राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी, महासचिव प्रकाश रावत,देवेन्द्र बिष्ट,नरेंद्र चम्याल,दितेश कुमार, पकंज मसीह, बिंदु भंडारी और साक्षी मझेरा आदि उपस्थित थे।