यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है हस्ताक्षर अभियान

यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा सातवे दिन सोमवार को शिखर तिराहे और मिलन चौक में हस्ताक्षर अभियान दो भागों में चलाया गया। अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रतयेश पांडे, उपसचिव अमन नाज्जोंन, पवन साह, नरेंद्र कुमार विक्की आदि व्यापारी उपस्थित थे। आज 120 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यापार मंडल को दिया। अभी तक 2020 व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपना सहयोग दिया है। अभी 900 व्यापारियों को हस्ताक्षर अभियान में जोड़ना बाकी है, आगे यह अभियान और तेज होगा।