धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने अल्मोड़ा को हैरिटेज सिटी बनाने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए 14 फरवरी को होटल शिखर में किया विचार गोष्ठी का आयोजन

विगत माह मुख्यमंत्री द्वारा पौड़ी को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की घोषणा के बाद धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा अल्मोड़ा शहर को भी हैरिटेज सिटी बनाने को मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। मंच के संयोजक विनय किरौला ने बताया कि अल्मोड़ा शहर वर्षों तक चंद राजाओं की राजधानी रहा है इसलिए अल्मोड़ा शहर की ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजकर यहां के मंदिर, हस्तशिल्प को विश्व स्तर पर पहचान बनाकर अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाए। शहर में बुनियादी व्यवस्था का ढांचा तैयार किया जाए इसलिए अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाये जाने की घोषणा की जानी चाहिए अथवा हैरिटेज सिटी की तर्ज पर उसका विकास होना चाहिए।

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम अल्मोड़ा शहर के सभी संभ्रात नागरिकों को लेकर दिनांक 14 फरवरी रविवार को होटल शिखर में 12 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज शहर बनाने हेतु मुहिम को रणनीतिबद्व किया जायेगा।

इस अवसर पर मंच संयोजक विनय किरौला, मयंक पंत, पवन मुस्यूनी, नरेन्द्र बिष्ट, निरंजन पांडेय, कमलेश सनवाल, विनोद मुस्यूनी, मनीष भाकुनी इत्यादि लोग मौजूद रहे।