यूजर चार्ज के विरोध में आज 11वें दिन शनिवार को हस्ताक्षर अभियान नंदा देवी, एल आर साह रोड, तिरपुरासुंदरी में चलाया गया, जिसमें 100 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपना समर्थन दिया। व्यापार मंडल ने बताया कि अब तक कुल 2370 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर लिए है, अभी 530 लोगो का हस्ताक्षर अभियान में जुड़ना शेष है।
आज अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडेय, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, विकास कुमार, सलमान, सन्नी साह आदि लोग उपस्थित थे।