मासिक टास्क के अन्तर्गत फायर स्टेशन पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने धुए व दूषित वातावरण में प्रयोग होने वाले B.A.Sets की जानकारी ली 

आज दिनांक 19/02/2021 को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन एवं आपात सेवा के आदेश के अनुपालन मे फायर स्टेशन अल्मोड़ा में फायर स्टेशन इंचार्ज उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह व फायर सर्विस चालक विनोद भंडारी द्वारा फायर स्टेशन में उपस्थित सभी कर्मचारियों को अग्निशमन घटनाएं व आपदा के समय धुआं व दूषित वातावरण में प्रयोग होने वाले B.A Set की सिलेंडर, बैकप्लेट, फेस मास्ककी विस्तृत जानकारियां दी गयी व इनकी कार्यप्रणाली बताई गयी। तत्पश्चात समस्त कर्मचारियों से बारी-बारी से इसका प्रयोग कराया गया।