यूजर चार्ज के विरोध में आज 12 दिन हो गए हैं। शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान सब्जी मंडी, लोहे शेर की सीढ़ी और बंसल गल्ली में चलाया गया। जिसमें 150 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपना समर्थन दिया। अब तक कुल 2520 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर लिए है। अभी 380 लोगो का हस्ताक्षर अभियान में जुड़ना शेष है।
आज अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येष पांडेय, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, विकास कुमार, सन्नी साह आदि लोग उपस्थित थे।