पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनाॅक- 20.2.2021 को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नगर व्यापार मण्डल प्रान्तीय उद्योग नगर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में पदाधिकारियों द्वारा मुख्य रूप से नगर में रात्रि गश्त, वाहनों की पार्किग व नगर में CCTV के सम्बन्ध में वार्ता की गयी। उपरोक्त समस्याओं के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में रात्रि गश्त में कहा कि वर्तमान में कुम्भ के दृष्टिगत फोर्स कम होने के कारण गश्त प्रभावित हुई है जो धीरे-धीरे बढ़ती जानी है, इस समस्या के समाधान हेतु व्यापारियों से पूर्व की भाॅति रात्रि चौकीदार नियुक्त किये जाने पर चर्चा की गयी जिसमे व्यापारियों द्वारा शीघ्र रात्रि चौकीदार नियुक्त की जाने की बात कही गयी।
नगर में CCTV कैमरों पर चर्चा करते हुए कहा कि व्यापारियों से दुकानों के बाहर भी कैमरे स्थापित किये जाएं, जिसमें व्यापारियों द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। इसके अतिरिक्त व्यापारियों द्वारा सांसद, विधायक, नगर पालिका एवं जिलाधिकारी से भी अतिरिक्त कैमरों हेतु अनुरोध किये जाने की बात कही गयी। नगर हेतु दो कैमरे जिला उपाध्यक्ष व्यापार मण्डल मुमताज हुसैन द्वारा अपनी ओर से दिये जाने हेतु कहा गया।
नगर में यातायात समस्या पर विस्तार से चर्चा की गयी। नगर में पर्याप्त पार्किग की व्यवस्था न होने से सड़क मार्ग के किनारों पर ही पार्किग हेतु उपयुक्त स्थलों को चिन्हित किये जाने हेतु व्यापार मण्डल को कहा गया, जहाॅ पर पुलिस द्वारा बोर्ड स्थापित किये जायेगें।
शिखर होटल से मिलन चौक तक दीवार की ओर वन साइड पार्किग, अन्य पार्किग योग्य स्थलों पर वन साइड/व्यवस्थित पार्किग पर विचार किया जायेगा। व्यापारियों द्वारा मिलन चौक पर वाहन खड़े किये जाने की समस्या बताई गयी, मिलन चौक पर वाहनों को प्रतिबन्धित किये जाने पर सहमति बनी।
शहर में किसी भी स्थान पर दोनों ओर पार्किग कतई नहीं होने दी जाऐगी, गलत ढंग से खड़े होने वाले/यातायात को बाधित करने वाले/अनावश्यक रूप से खड़े रहने वाले वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जायेगी।