पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय विजय जोशी की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई

आज दिनांक 28 फरवरी 2021 को स्वर्गीय विजय जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी एवं महासचिव प्रकाश रावत ने कुष्ठ आश्रम जाकर कंबल वितरित किए गए और विजय जोशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने स्वर्गीय विजय जोशी को याद करके उनको श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि उनके अधूरे कार्यों को वह पूरा करवाएंगे। उनकी विकास की सोच जो उन्होंने अल्मोड़ा के लिए सपने देखे थे, उन सपनों को जनता के सहयोग के द्वारा पूरा किया जाएगा।