पूर्व उपाध्यक्ष NRHM बिट्टू कर्नाटक ने गावों में बांटे क्रिकेट किट

खेल के क्षेत्र में विशेषकर प्रदेश में उत्तराखण्ड क्रिकेट ऎसोशियेशन के गठन के बाद अल्मोड़ा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की क्रिकेट प्रतिभा निखारने एंव उन्हें क्रिकेट कैरियर से जोड़ने के लिए अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर और NRHM के पूर्व उपाध्यक्ष बिटटू कर्नाटक ने अल्मोड़ा विधानसभा के विकासखंड हवालबाग के ग्रामसभा बलसा(खूंट), मल्ला खूंट, धामस(दारू थान) के युवाओं को पढा़ई के साथ साथ खेल के प्रति उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से क्रिकेट किट प्रदान कर उनके भविष्य सुधार के लिए अहम अभियान चलाकर युवाओं को प्रेरित किया तथा युवाओं को बुरी आदतें छोड़ने के लिए खेलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने विशेष तौर पर शारीरिक दक्षता के खेलों में युवाओं से प्रतिभाग करने को कहा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्तराखण्ड क्रिकेट ऐशोसियेशन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को पहचाने के लिए प्रतिभासंपन्न युवा क्रिकेटरों के लिए केम्पों का आयोजन करेगा। जिसके लिए उन्होने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन से वार्ता कर युवाओं को सकारात्मक परिणाम की उम्मीद भी दिलाई।

इस कार्यक्रम में उनके साथ में ग्राम प्रधान गौरव कांडपाल, ग्राम प्रधान डोबा गोपाल तिवारी, विजय कुमार, गौरव आर्य, दीपक कुमार टम्टा, सौरव आर्य, अर्जुन कुमार, सूरज आर्य, हिमांशु आर्य, जगदीश आर्य, दिनेश टम्टा, पुष्कर चंद, सोनू आर्य, नीरज आर्य, मनमोहित टम्टा अंशु, सोनू सिंह, नीरज बिष्ट, रोहित गणेश बिष्ट, हरीश सिंह, अजय सिंह, जीवन, हिमांशु बिष्ट, महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, भीम सिंह, सागर बिष्ट, सूरज सिंह, नारायण सिंह, कुकू सिंह, नंदन सिंह, सोनू बिष्ट, अंकित बिष्ट,पंकज बिष्ट, संजय बिष्ट, ललित बिष्ट, नीरज बिष्ट, सुनील बिष्ट, संतोष आर्या, रोहित बिष्ट, कुलदीप आर्य, शेर­ सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, सुशील, कुंदन राम, संदीप राम राजू भोज, उमेश भोज, गणेश पाठक, मदन भोज, मदन भोज पुष्कर भोज, भगवंत भोज, चंदन भोज, गौरव भोज, रोहित भोज, करन भोज, सोनू भोज, गोलू भोज, गोपाल भोज सहित अनेकों युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।