तीरथ सिंह रावत होंगे सूबे के नए मुख्यमंत्री, जल्द ही लेंगे शपथ

उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बीच नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा के पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज देहरादून में विधायक दल की बैठक में इसका निर्णय हुआ। तीरथ सिंह रावत इस समय भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी हैं, साथ ही पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है की आज शाम 4 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।