मदन कौशिक बने उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में भाजपा को प्रदेश अध्यक्ष का नया चेहरा मिल गया है। भारतीय जनती पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधायक मदन कौशिक को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। अब मदन कौशिक ने बंशीधर भगत का स्थान ले लिया है। इसकी सूचना राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने दी है।

मदन कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “आदरणीय मदन कौशिक जी को BJP4UK का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेरा पूर्ण विश्वास है कि मदन जी की कुशल नेतृत्व में पार्टी 2022 के चुनावों में सफलता अर्जित करेगी।”