सरकार की आली में हुआ ब्लाक कांंग्रेस कमेटी का गठन

आज ब्लाक कांंग्रेस कमेटी हवालबाग के द्वारा सरकार की आली में एक बैठक ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें बूथ कांंग्रेस कमेटी का गठन किया गया। बैठक में हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बोरा एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष खत्याड़ी सहित अनेकों ग्रामीण शामिल रहे। सरकार की आली बूथ में विपिन चन्द्र तिवारी को अध्यक्ष, ममता तिवारी को महिला अध्यक्ष, सरस्वती आर्या को अध्यक्ष, हरीश जोशी उपाध्यक्ष, विमला तिलाड़ा उपाध्यक्ष, जगदीश पाण्डेय सचिव, संजय पाण्डेय उपसचिव मनोनीत किये गये।

संरक्षक मंडल में धीरेन्द्र गैलाकोटी, वीसी मिश्रा, राजेन्द्र काण्डपाल, डी एस रावत, हरी दत्त जोशी, देवराम कोहली, हरीश सिंह बिष्ट, पारू उप्रेती, जानकी देवी, बहादुर राम मनोनीत किये गये।

बैठक में हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बोरा, न्याय पंचायत अध्यक्ष कुन्दन नेगी, धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, राजेन्द्र कान्डपाल, शेखर जोशी, संजय पान्डेय, पारू उप्रेती, ममता तिवारी, मंजू तिवारी, मनीष उप्रैती, वीरेन्द्र सिंह रौतेला, देवराम कोहली, सरस्वती आर्या, जगदीश पाण्डेय, जयन्ती देवी, विमला तिलाड़ा, संदीप तड़ागी आदि शामिल रहे।