दिव्या जोशी द्वारा कहा गया की मुख्यमंत्री द्वारा लड़कियों के डैमेज जीन्स पहनने के संदर्भ में जो टिप्पणी की गई है वह आज की युवा पीढ़ी की निगाहों में बिल्कुल गलत है। हम सभी इसकी कड़ी निंदा करते हैं। अगर प्रदेश का मुख्यमंत्री ही महिलाओं व लड़कियों के विषय में ऐसी अभद्र टिप्पणी करे तो उत्तराखंड प्रदेश का विकास किसी भी स्तर में संभव नहीं है। लड़कियों के कपडो पर टिप्पणी करने के बजाए मुख्यमंत्री जी को ऐसे कानून बनाने चाहिए जिससे की उत्तराखंड प्रदेश में एक भी बलात्कार ना हों।
दिव्या ने आगे कहा की जितना ध्यान मुख्यमंत्री जी महिलाओं की डैमेज जींस पर दे रहे हैं अगर इतना ध्यान प्रदेश के स्कूल कॉलेजों की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और पहाड़ के अस्पतालों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर देते तो हमारे पहाड़ के युवाओं और महिलाओं को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था मिलती जिससे पूरे प्रदेश का भला होता।
सिनेमा जगत और टीवी के कई कलाकारों ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस बयान की निंदा की है। इसमें अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल का नाम भी जुड़ गया है। टीवी जगत की जानी मानी हस्ती मूलरूप से अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल ने लिखा की “हमारे संस्कार इतने कमज़ोर नहीं के एक फटी हुई जीन्स के मोहताज हो जाएँ!”