सरकार की आली रामलीला मैदान में हुआ होली महोत्सव का आयोजन

आज दिनांक 22 मार्च 2021 को सामाजिक सांस्कृतिक संगठन सरकार की आली अल्मोड़ा द्वारा रामलीला मैदान सरकार की आली मे होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें 7 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मां दुर्गा शक्ति टीम न्यू इंदिरा कॉलोनी, देवी मंदिर खत्यारी, महिला समिति सरकार के अली, रैलापल्ली, सिद्धेश्वर मंदिर, भुवनेश्वर महादेव महिला होली समिति, सरकार की आली -2 ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष अनिल गुरुरानी व ग्राम प्रधान सरकार की आली धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में झूठ मिटा भास्कर आनंद तिवारी और नारायण थापा रहे।

कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर महिला समिति सरकार की आली व द्वितीय स्थान पर रैलापाली की टीम रही।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान राधा बंगारी, पूर्व ग्राम प्रधान योगेश सिंह नयाल, भुवन पंत, हरीश जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, संतोष आदि मौजूद रहे।