31 मार्च को सर्वदलीय महिला संस्था को मिली होली मिलन कार्यक्रम की अनुमति

सर्वदलीय महिला संस्था द्वारा 18 मार्च को आयोजित होली कार्यक्रम चुनाव आचार संहिता के चलते प्रशासन द्वारा स्थगित कर दिया गया था। जिसके लिए संस्था का सिस्टम अंडर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मिला एवं उनके सहयोग से जिला अधिकारी से हुई वार्ता के पश्चात पर्व की गरिमा एवं महिलाओं के सम्मान को समझते हुए जिला अधिकारी द्वारा महिला सर्वदलीय संस्था को 31 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करते हुए कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

संस्था की बैठक में 30 मार्च को मां नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में पारंपरिक होली और रंगारंग कार्यक्रम के साथ होली मिलन कार्यक्रम को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था द्वारा सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। महिला संस्था द्वारा नगर के सभी कला व संगीत प्रेमियों, नागरिकों और मातृशक्ति से होली मिलन समारोह में पधार कर संस्था का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव विद्या बिष्ट, व्यवस्थापक गीता मेहरा, भगवती बिष्ट, लकी वर्मा, किरण साह, सोनिया कर्नाटक, विमला बोरा, भगवती बिष्ट, प्रेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।