गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर आप उपाध्यक्ष अमित जोशी का धरना 11वें दिन भी जारी, कल होगी आप की जन आक्रोश रैली

गैरसैंण कमिश्नरी को लेकर मुखर आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष अमित जोशी लगातार पिछले 11 दिनों से दिन रात धरने पर बैठे हैं। आप उपाध्यक्ष और आप कार्यकर्ताओं के धरने को अब स्थानीय लोगों के साथ कई संगठनों का लगातार साथ मिल रहा है। कडकती ठंड व कल हुई बारिश के बावजूद आप कार्यकर्ता रात भर डटे धरने पर डटे रहे।

इसी कड़ी में इस आंदोलन को धार देने के लिये अब कल 25 मार्च को अल्मोडा में आम आदमी पार्टी अल्मोडा की जनता के साथ मिलकर एक विशाल जनआक्रोश रैली निकालने जा रही है, जिसमें उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। यह जन आक्रोश रैली कल सुबह 11 बजे चौघानपाटा अल्मोडा से शुरू होगी और माल रोड होते हुए पूरे बाजार में जायेगी।

आप उपाध्यक्ष आप कार्यकर्ताओं के साथ दिन रात अल्मोड़ा को गैरसैंण कमिश्नरी से हटाने की मांग पर धरने पर बैठे हैं। इनके आंदोलन को पहले ही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों एवं शहर के सभी वर्गों के लोगों का लगातार भारी समर्थन मिल रहा है।

आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि आने वाले दिनों में इसी धरने पर अलग अलग तरीकों से कुमाऊनी और अल्मोड़ा की संस्कृति को जिया जाएगा ताकि सब तक ये संदेश पहुंचे कि यही संस्कृति यहां के लोगों की जान है जिसको किसी भी हाल में गैरसैंण में शामिल नहीं होने देंगे।

आप उपाध्यक्ष की मांग है कि सरकार गैरसैंण कमिश्नरी से अल्मोड़ा को हटाकर यहां की जनभावनाओं का सम्मान करे।धरने पर बैठे आप उपाध्यक्ष ने कहा ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कुमाऊं और अल्मोड़ा के जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस फैसले को वापिस न लिया जाए।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के साथ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एन एल साह, वैभव जोशी, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, सोहित भट्ट, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, रजनी पंत, योगेंद्र अधिकारी, पारस नेगी, देव सिंह टगडिया, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, नवीन चन्द्र आर्य, एस आर बेग, अफसान खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।