आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में स्थानीय चौहानबाटा में काले कृषि कानूनों के विरोध में धरना दिया तथा केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही विगत दिवस भाजपा प्रदेश प्रभारी द्वारा कांंग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के ऊपर जो अभद्र टिप्पणी की गयी इसके विरोध में भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम का भी पुतला दहन किया गया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा के कांग्रेसजन दोपहर 12 बजे गांधी पार्क में एकत्रित हुए तथा धरना देते हुए मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के काले कृषि कानूनों से परेशान होकर किसान विगत एक वर्षों से सड़क पर हैं परन्तु मोदी सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इन काले कृषि कानूनों से किसान परेशान हैं और लगातार सड़कों पर उतरकर इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।लेकिन लगातार मोदी सरकार किसानों की मांग को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार लगातार अपनी हिटलरशाही का प्रदर्शन कर किसानों के हितों को दबाने का काम कर रही है जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि विगत दिवस भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांंग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लिए अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया जो भाजपा की मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रभारी अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे।इसके बाद कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केन्द्र सरकार एवं भाजपा प्रभारी दुष्यन्त गौतम का सामूहिक पुतला दहन किया।
धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, पी०सी०सी० सदस्य हर्ष कनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, वरिष्ठ कांंग्रेसी बिन्दु रौतेला, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय, नारायणदत्त पाण्डेय, महेश आर्या, अम्बीराम आर्या, शहाबुद्दीन, तारा जोशी, भानु सिंह बिष्ट, कमल नैनवाल, संजय रावत, पुष्पा पान्डेय, गीता मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।