राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट में दोनो महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उनकी जयन्ती मनाई गई। कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में जिला अधिकारी वंदना सिंह, अपर जिला अधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/ कर्मचारियोें द्वारा राष्ट्रपिता व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यापर्ण करने के पश्चात उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालने के साथ ही दोनो महान विभूतियों के कार्यो के बारे में बताया गया।
इस दौरान गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा, उनके जीवन मूल्यों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता के प्रिय भजन रघुुपति राघव राजा राम….., दे दी हमे आजादी बिना खड़ग बिना ढाल……, वैष्णव जन तो तेने कहिए…..आदि भजन जाए गये। इस अवसर पर जिला अधिकारी वंदना सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे व विकास भवन के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।