ब्रजेन्द्र लाल शाह थिएटर सोसाइटी के 5 वर्ष पूर्ण होने पर “अल्मोड़ा रंगों का शहर” स्मारिका का हुआ विमोचन

ब्रजेंद्र लाल शाह थिएटर सोसायटी, अल्मोड़ा के पांच वर्ष पूर्ण होने और द लोक के चितेरे स्वर्गीय श्री ब्रजेन्द्र लाल साह के जन्मदिवस को लोकदिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर साहित्यकार कपिलेश भोज, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, संजय साह रिक्खु, शेखर लखचौरा आदि शामिल हुए। संस्था के निदेशक भास्करानंद ने संस्था की गतिविधियों के संबंध में बात रखी। संस्था के कोषाध्यक्ष कमलेश पांडे ने संस्था के 5 वर्षों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संस्था के मुख्य संयोजक हिमांशु कांडपाल ने कहा कि ब्रजेन्द्र लाल शाह के जन्मदिवस को आगामी वर्षों में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा ब्रजेन्द्र लाल शाह थिएटर सोसाइटी के द्वारा 5 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर प्रकाशित अल्मोड़ा रंगों का शहर स्मारिका का विमोचन किया। 

मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि ब्रजेन्द्र लाल शाह जैसे रंगकर्मियों इस नगर की संस्कृति को बनाया है। भविष्य में संस्था को भरपूर सहयोग दिया जाएगा। 

पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि संस्था के कलाकार रंगमंच को बचाये हुए हैं।

आकाशवाणी के केंद्राध्यक्ष प्रतुल जोशी ने ब्रजेन्द्र लाल शाह, मोहन उप्रेती पीठ की स्थापना के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष के समक्ष बात रखी। 

लोककलाकार गोपाल चमियाल, लाता पांडे एवं दीवान कनवाल ने ब्रजेन्द्र लाल शाह के गीतों की भावमय प्रस्तुति दी।

 इस अवसर पर मंच का संचालन मीता उपाध्याय ने एवं आभार पत्रिका के संपादक डॉ ललित चंद्र जोशी ‘योगी’ ने किया। इस कार्यक्रम में रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, गोपाल चमियाल, लता बोरा, लता पांडे, दीवान कनवाल, डॉ हयात सिंह रावत, डॉ पवनेश ठकुराठी, नीरज भट्ट, भुवन जोशी, राजेश बिष्ट, शुशील साह, प्रत्यूष पांडे, नवीन बिष्ट, पद्मश्री डॉ ललित पांडे, कमल जोशी आदि कई लोग शामिल हुए।