पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी की कांग्रेस में घर वापसी, व्यवसाई प्रकाश रावत भी हुए शामिल

पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी की लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस में घर वापसी हुई। इस मौके पर अल्मोड़ा के व्यवसाई ने भी कांग्रेस का हाथ थामा। दोनों का माल्यार्पण कर हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस पार्टी सदस्यता दिलाई। 


उल्लेखनीय है कि अपने पति वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय जोशी के निधन के बाद शोभा जोशी दो बार पालिका अध्यक्ष रही है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी जीता था। विगत कई सालों से वह एक समाज सेविका के रूप में कार्य कर रही थी। वह विभिन्न जन संगठनों के साथ भी जुड़ी रही है। एनटीडी का चिल्ड्रन पार्क, बहुदेशीय पार्किंग शोभा जोशी के पालिका अध्यक्ष के रूप में रहे कार्यकाल की देन रही है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी शोभा जोशी 15 अगस्त 2011 को अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध शो कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंची थी। उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें देश विदेश में अनेकों पुरस्कार से नवाजा गया है। अल्मोड़ा में शव वाहन लाना भी उनकी बड़ी उपलब्धि है। जिसका लाभ आज हजारों लोगों को मिल रहा है जिससे जीवन की अंतिम यात्रा के लिए वाहन सौरभ हो पाया है।