मनोज सनवाल बने रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के नए चेयरमैन

आज दिनांक 30 नवंबर 2021 को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा (मैनेजिंग कमेटी) का निर्वाचन कार्यक्रम बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा के सभागार में संपन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व चेयरमैन किशन चन्द्र गुरुरानी ने सदन को सम्बोधित करते हुए रेडक्रॉस अल्मोड़ा की विगत उपलब्धि व लेखा-जोखा सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपांकर डेनियल व अध्यक्षता आनंद सिंह बगडवाल द्वारा की गई। 

जिसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू करते हुए निर्वाचन अधिकारी डॉ.एच. सी.एस. मर्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का नियमानुसार गठन किया गया। 

चेयरमैन पद हेतु मनोज सनवाल, वाइस चेयरमैन हेतु विनीत बिष्ट, कोषाध्यक्ष हेतु आशीष वर्मा तथा राज्य प्रतिनिधि हेतु बी.एस. मनकोटी को सर्वसम्मति से चुना गया। प्रकाश चन्द्र जोशी नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों/सदस्यों को रेडक्रॉस के संविधान की शपथ दिलाई गई।

अंत में चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा मनोज सनवाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा, कि मानवता व परसेवा हमारा मूल कर्तव्य है, हमे सभी को साथ लेकर चलना है और जनसेवा के अनुरूप रेडक्रॉस अल्मोड़ा को राज्य में शीर्ष पर स्थापित करना है। 

उन्होंने कहा कि अगली बैठक में उप समितियों का गठन किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर भी रेडक्रॉस को मजबूत करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।