पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पूर्व दर्जा मंत्री धरम सिंह मेहरा की मृत्यु, क्षेत्रवासियों ने किया शोक व्यक्त

पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष (पूर्व दर्जा राज्यमंत्री) धरम सिंह मेहरा का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 

धरम सिंह मेहरा पूर्व में 28 साल तक भैसियाछाना ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रहे हैं। वह पूर्व में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने 2002 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। 

धरम सिंह मेहरा की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बनौला, जिला कार्यवाहक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बसंत तिलारा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चन्दन सिंह मेहरा, मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र राणा, राजेंद्र सिंह खनी, भुवन सिंह मटेरा, गिरीश बिष्ट, मण्डल महामंत्री खष्टी जोशी आदि मौजूद रहे।