पंडित गोविंद बल्लभ पंत, राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर दिनांक 16 मई 2022 से 22 मई 2022 तक संग्रहण की शक्ति के अंतर्गत संग्रहालय सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में दिनांक 21 मई 2022 को प्रोफेसर अनिल कुमार जोशी विभागाध्यक्ष इतिहास एवं परिसर निदेशक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, द्वारा संग्रहालय की शक्ति विषय पर व्याख्यान दिया गया उन्होंने कहा कि किसी भी जगह जहां चीजें संग्रहित हो, वह एक संग्रहालय हैं। उदाहरण के तौर पर हमारे प्राचीन मंदिर विरासत के रूप में एक संग्रहालय हैं। उनके द्वारा संग्रहालय की महत्ता, उत्पत्ति एवं विकास, संग्रहालय की परिभाषा, भारत में संग्रहालय का इतिहास, संग्रहालय की स्थापना के उद्देश्य आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जेसी दुर्गापाल, पूर्व निदेशक स्वास्थ्य थे। कार्यक्रम में भारतखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा जीवन चंद्र के निर्देशन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। जिसमें ऋतु जोशी द्वारा तबले में संगत की गई तथा श्रीमती चंचल तिवारी के निर्देशन में कत्थक के माध्यम से दुर्गा स्तुति व तराना कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। राजन नयाल द्वारा तबले में संगत की गई। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर बीडीएस नेगी, डॉ सीपी फुलेरिया डॉक्टर प्रेमा खाती, डॉ चंद्र सिंह चौहान समेत अल्मोड़ा के कर्मचारी/ शिक्षक आदि उपस्थित थे।
