नाबालिंग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से सकुशल छुड़ाया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

दिनांक 23/7/2022 को थाना दन्या में ग्राम रंगोड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि केशर सिंह उसकी नाबालिंग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर आरोपी केशर सिंह के विरुद्ध थाना दन्या में एफ0आर0न0 12/2022 में धारा 363/366 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। 

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष दन्या व थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा को नाबालिंग बालिका को शीघ्र तलाश करने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये गये। 

विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या व थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा द्वारा एक संयुक्त पुलिस टीम गठित कर नाबालिग बालिका को सकुशल तलाशने व आरोपी की गिरफ्तारी के लिये खोजबीन शुरु कर दी। पुलिस टीम के अथक प्रयास से दिनांक 25/7/2022 को दबिश देकर देवलचौड़ तिराहा हल्द्वानी से आरोपी युवक केशर सिंह को गिरफ्तार कर,पीड़िता नाबालिंग बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से छुड़ाया गया। आरोपी युवक के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार युवक का नाम केशर सिंह उम्र 26 वर्ष पुत्र श्री हीरा सिंह निवासी-ग्राम व पो0 दौलीगाड़ थाना दन्या जिला अल्मोड़ा है। 

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या, थानाध्यक्ष बरखा कन्याल महिला थाना अल्मोड़ा, कानि0 नेत्र सिंह दरियाल, कानि0 सुरेश भण्डारी, म0का0 अंजू शामिल रहे।