नई दिल्ली : कल दिनांक 1 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में जाने माने चित्रकार प्रो. शेखर चन्द्र जोशी के चित्रों की एकल प्रदर्शनी (सोलो शो) की शुरुवात हुई। जिसका उद्घाटन पद्मश्री श्याम सुन्दर शर्मा जी ने वर्चुअल मध्यम से ऑनलाइन किया (वह स्वास्थ ठीक नहीं होने के कारण पटना से दिल्ली न आ सके)। प्रदर्शनी में 30 चित्रों को लगाया गया है।
देवभूमि उत्तराखण्ड से अल्मोड़ा के कलाकार प्रो. शेखर चन्द्र जोशी जी की एकल कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कल 1 सितम्बर 2022 को ललित कला अकादमी की दीर्घा में प्रारंभ हुआ। कलाकार ने प्रकृति के स्थूल और सूक्ष्म रूप का चित्रण कंपनी कलाकृतियों में बखूबी किया है। कम रंगो के प्रयोग से इन्होंने अधिक से अधिक प्रकृति के निकट जाने का प्रयास किया है। उत्तराखंड के कलाकार होने के नाते इनके चित्रों में कवि सुमित्रानंदन पंत की कविताओं की याद दिला देता है। पहाड़ एक्सप्रेस भी कलाकार प्रो. शेखर चंद्र जोशी जी को प्रदर्शनी की सफलता के लिए तहे दिल से अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में नवीन कुमार जग्गी, मुकुल पंवार, ईशान बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।