पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ शहर को अपराध मुक्त स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु कड़ी मेहनत की जा रही है। पिथौरागढ़ शहर से अपराध का सफाया करने के साथ साथ युवाओं के भविष्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। जिस क्रम में आज दिनांक 8.5.2023 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में नए पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। उक्त पुस्तकालय में पुलिस परिवार के साथ-साथ अन्य बच्चों/ युवाओं द्वारा अपने करियर से सम्बन्धित पुस्तकों का लाभ लिया जायेगा, जहां प्रतिदिन न्यूज पेपर, वाई फाई व विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं से सम्बन्धित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। पुस्तकालय में कोई भी बालक/ बालिकाएं पढ़ाई कर सकते हैं, इसका कोई भी शुल्क नही लिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस उपाधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, पुलिस उपाधीक्षक महोदय ऑपरेशन, पुलिस उपाधीक्षक महोदय धारचुला तथा अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी समय-समय पर बच्चों की करियर काउन्सिल कर उनका प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु मार्गदशन किया जायेगा। इस दौरान महोदय द्वारा समस्त जनता से अपने बच्चों को नशे से दूर रखने तथा उक्त पुस्तकालय का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की गयी। पुस्तकालय खुलने से युवाओं में काफी खुशी व उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन परवेज अली, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नरेन्द्र कुमार आर्या, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।