सरसों गांव‌ के किसान के बेटे ने 92% हासिल कर बढ़ाया मान

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023; इंटरमीडिएट में विवेकानंद इंटर कालेज अल्मोड़ा के सरसों गांव‌ के मंयक सिंह बिष्ट ने 92% हासिल कर बढाया मान 

 

UBSE Uttarakhand Board Result 2023 RELEASED: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board Result 2023) जारी कर दिया है.

सरसों गांव‌ के एक किसान परिवार के मयंक सिंह बिष्ट ने इंटरमीडिएट में 92% अंक हासिल करके कृषक पिता बालम सिंह बिष्ट का मान बढ़ाया है! मंयक ने लगातार प्रयास और अनुशासन को‌ अपनी सफ़लता की कुंजी बताया है! मंयक ने अपनी सफ़लता का श्रेय अपने अध्यापकों के साथ अपने माता-पिता को दिया है! पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है सभी मंयक के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे है! इस वर्ष प्रदेश के 1253 केंद्रो में परीक्षा कराई गयी।