उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट दुर्गम क्षेत्र के विद्यालय रा.इ.का. बंगोड़ा ने भी लहराया परचम, गणेश चंद्र 91% और एक ही गांव सगीना से रोहित नेगी 85.2% व कंचन नेगी ने 82% लाकर प्रदेश में बढाया विद्यालय का मान!
UBSE Uttarakhand Board Result 2023 RELEASED: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने UBSE कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट (UBSE Uttarakhand Board Result 2023) जारी कर दिया है। दुर्गम क्षेत्र में स्थित रा.इ.का.बंगोड़ा जो अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है अब उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में भी अपना परचम लहरा रहा है। विद्यालय के 10वीं के दो छात्रो गणेश चंद्र और रोहित नेगी ने क्रमशः 91% व 85.2% अंक लाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंटरमीडिएट में भी कंचन नेगी ने बायलाजी में 94% अभूतपूर्व अंको के साथ 408 अंक हासिल किये है। तीनो ही विद्यार्थियों ने बिषम परिस्थितियों में भी अपनी इस गगनचुंबी सफलता का श्रेय रा.इ.का.बंगोड़ा के शिक्षको को दिया है। साथ ही विद्यालय की छात्रा कंचन नेगी ने विद्यालय में पढाई के साथ ही ऐक्सट्राकरिकुलर ऐक्टिविटी पर भी शिक्षक बहुत ध्यान देते है की बात कहने के साथ ही दुर्गम क्षेत्र में होने के वावजूद भी बेटियों की शिक्षा के लिए सबसे अनुकुलतम व्यवस्था, कड़े अनुशासन की स्पष्टता प्रकट की है। विद्यालय परिवार से जुड़ी ये बाते सभी का ध्यान दुर्गम क्षेत्र विद्यालय रा.इ.का बंगोड़ा की ओर खींचती है।
समस्त क्षेत्रवासी विद्यालय के हर साल बेहतर होते रिजल्ट पर बेहद प्रसन्न है और इसका श्रेय बच्चों के साथ शिक्षकों की मेहनत व ईष्ट ग्वेल देवता को दे रहे है। एक ही गांव सगीना से अभिषेक नेगी(90%) के बाद रोहित नेगी(85.2%) व कंचन नेगी (82%)दोनों होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।