पुतला निर्माण हेतु कार्यकारिणी समिति का विस्तार

आज रविवार को नगर के ऑफिसर्स क्लब क्षेत्र में सर्वदलीय धूम्राक्ष दशहरा समिति द्वारा वर्ष 2023 के दशहरा महोत्स्व हेतु पुतला निर्माण व कार्यकारिणी विस्तार के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें, सर्वसम्मति से कार्तिक बिष्ट व अभय सिंह अधिकारी को अध्यक्ष व सचिव नियुक्त किया गया। समिति के पूर्व अध्य्क्ष व मुख्य सलाहकार हर्षित टम्टा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सभी सदस्य पुतला निर्माण व दशहरा महोत्स्व को भव्य बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दें रहें हैं।

बैठक में उपाध्यक्ष भूपेंद्र कोरंगा, उपसचिव विशेष कपिल, नीलेश टम्टा, कोषाध्यक्ष आर्यन कुमार समेत सभी सदस्य मौजूद रहें।